फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   On demanding wages, sticks and sticks went on two sides, five injured

मजदूरी मांगने पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
On demanding wages, sticks and sticks went on two sides, five injured
बहराइच। दीवानपुरवा मजरे में मजदूरी मांगने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से महिला समेत पांच लोग घायल हुए है। इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के दीवानपुरवा मजरा निवासी रोहित पुत्र रामसनेही गांव के ही सोनू से मजदूरी का पैसा मांगने गए थे। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद होने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता। तब तक लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें रोहित की तरफ से रोहित, ननका देवी, विमल, राम सनेही व दूसरे पक्ष के सोनू, मन्नू घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष बीके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed