{"_id":"5929c7234f1c1b7e4e53747e","slug":"old-woman-dies-in-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में वृद्ध की मौत
अमर उजाला/श्रावस्ती
Updated Sun, 28 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
अांधी से गिरा टिनशेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में शुक्रवार रात व शनिवार भोर आई आंधी व बारिश ने जमकर कहर बरपाया। फत्तेपुर बनगई के मजरा मंतुरी में शुक्रवार रात आंधी के दौरान छत से नीचे उतरते समय वृद्ध सीढ़ियों से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं कई स्थानों पर पेड़ व उसकी डालियां तथा विद्युत पोल टूट कर गिर गए। इससे समूचे जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। कई स्थानों पर टीन शेड व छप्पर सहित मार्ग किनारे लगे बोर्ड भी टूट कर दूर जा गिरे। इसके चलते कई मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा। तेज बरसात के कारण जगह जगह जलभराव हुआ। इसके चलते कीचड़ से लोग परेशान दिखे।
जिले में शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद चली तेज आंधी के साथ गरज चमक के बीच बरसात हुई। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर बनगई के मजरा मंतुरी निवासी मुस्ताक (70) पुत्र मोहम्मद यासीन खां रात में घर की छत पर सो रहा था। आंधी पानी से बचने के लिए वह बिस्तर लेकर छत से नीचे उतरने लगा। तेज हवा के कारण वह अचानक सीढ़ी से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवारीजनों ने उसे रात में ही जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय बहराइच के कैसरगंज के निकट रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर शनिवार सुबह फिर से दो बार तेज आंधी के साथ झमाझम बरसात हुई।
विज्ञापन
आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ व उसकी डालियां सहित विद्युत पोल टूट कर नीचे गिर गए। इससे समूचे जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। नगरीय क्षेत्र की आपूर्ति शाम के करीब बहाल हुई। जबकि जिले के शेष हिस्सों की आपूर्ति ठप रही। इसका भिनगा व इकौना नगर की जलापूर्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण भिनगा व इकौना नगर में सुबह व दोपहर में जलापूर्ति ठप रही।
तेज आंधी के कारण आम, बेल व कटहल की फसल को भी नुकसान पहुंचा। इसके साथ मक्का, गन्ना, ज्वार सहित सब्जी की फलस को भी नुकसान पहुंचा। तेज आंधी से जमुनहा के चमरपुरवा के मजरा जैतापुर निवासी निसार अली पुत्र आशिक अली के घर में लगी टीनशेड उड़कर दूर जा गिरी।
वहीं बरदेहरा बदला मार्ग पर फोरलेन पर लगा बोर्ड दुर्गापुर निवासी संतोष कुमार की ढाबली पर जा गिरा। इससे ढाबली क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही कई गांवों में लोगों के घरों पर रखे टीनशेड व छप्पर उड़कर दूर जा गिरे। वहीं तेज बरसात के कारण भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के कई अन्य हिस्सों में कीचड़ व जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। तेज बरसात के कारण भिनगा में डबल लेन व गिलौला में बौद्ध परिपथ पूरी तरह से जलमग्न हो गया।