फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Old man injured in bicycle collision dies while being taken to Lucknow

Bahraich News: साइकिल की टक्कर से घायल वृद्ध की लखनऊ ले जाते समय मौत

Mon, 30 Sep 2024 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 30 Sep 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
Old man injured in bicycle collision dies while being taken to Lucknow
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। घर से दवा कराने जा रहे चौगोई निवासी वृद्ध को शनिवार देर शाम साइकिल चलाना सीख रही किशोरी ने टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गय। जिसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया था। जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया था। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र सोनवा के ग्राम चौगोई निवासी रामजियावन (65) शनिवार को इलाज कराने के लिए तुलसीपुर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास जा रहा था। इस दौरान गांव के रास्ते पर एक किशोरी साइकिल चलाना सीख रही थी। तभी अचानक मार्ग पर बकरी आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में किशोरी साइकिल से नियंत्रण खो बैठी। इससे साइकिल अनियंत्रित हो रामजियावन से टकरा कर गिर गई।
विज्ञापन

साइकिल की टक्कर से रामजियावन मार्ग पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया। जहां रविवार को चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। जिसकी लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में थानाध्यक्ष सोनवा अखिलेश पांडेय ने बताया कि मृतक के पुत्र राम दुलारे की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed