फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Old man dies in bull attack

Bahraich News: सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत

Sun, 01 Feb 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 01 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Old man dies in bull attack
रिसिया में सड़क पर घूमते छुट्टा मवेशी। -संवाद
रिसिया। नगर पंचायत क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में शनिदेव मंदिर मार्ग पर शुक्रवार देर रात घर जा रहे 70 वर्षीय विजय सिंह पर पीछे से एक छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत रिसिया सीएचसी ले गए, जहां हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान विजय सिंह की मौत हो गई। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार विश्राम घाट पर किया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार, इंदिरा नगर और ऋषि भूमि मोहल्ले में छुट्टा जानवरों की दहशत लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन


कहा कि कई बार नगर पंचायत प्रशासन से जानवरों को पकड़वाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाते, तो यह हादसा नहीं होता। घटना ने नगर पंचायत की लापरवाही को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed