{"_id":"6022beae8ebc3ebb8e3d42dd","slug":"old-father-dies-son-dies-in-shock-bahraich-news-lko564035161","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध पिता की मौत, सदमे में बेटे ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध पिता की मौत, सदमे में बेटे ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
बहराइच। मैकूपुरवा गांव निवासी एक वृद्ध की बीमारी के चलते सोमवार को मौत हो गई। वृद्ध के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान सदमे में उसके बेटे की भी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पिता-पुत्र की चिता एकसाथ जली तो लोगों की आंखें नम हो गईं।
हरदी थाना अंतर्गत मैकूपुरवा के मजरा कोल्हौर गांव निवासी रामलाल (80) काफी दिनों से बीमार थे। सोमवार को रामलाल की मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान पिता की मौत के सदमे से पुत्र पेशकार (36) ने भी दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद देर शाम पिता व पुत्र की चिता एकसाथ जलाई गई तो अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों के मुताबिक पेशकार की तीन पुत्रियां हैं। इनमें एक की शादी हो गई है। जबकि दो अभी पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।