{"_id":"690a4a3fccfed42df60a3147","slug":"officers-celebrate-traffic-month-drivers-flout-rules-bahraich-news-c-98-1-slko1007-139148-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अफसर मना रहे यातायात माह, वाहन चालक उड़ा रहे नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अफसर मना रहे यातायात माह, वाहन चालक उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
विज्ञापन
बहराइच में मालगोदाम रोड पर चलते वाहन के पीछे लटके लोग।
- फोटो : बहराइच में मालगोदाम रोड पर चलते वाहन के पीछे लटके लोग।
बहराइच। जिले में पुलिस व सहायक संभागीय परिवहन विभाग मौजूदा समय यातायात माह कार्यक्रम मना रहे हैं। इस दौरान विभाग के जिम्मेदार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर वाहन चालकों व स्कूली बच्चों को यातायात नियमों को पाठ पढ़ाते हुए नियमों के तहत ही वाहन चलाने का संदेश दे रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ डग्गामार वाहन संचालक जिले की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ फर्राटा भरते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे वाहन संचालक यात्रियों की जान से खिलवाड़ तो कर ही रहे हैं। साथ में यात्रियों की जेब पर भी डाका डालते हुए उनका उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे हैं। विभाग के जिम्मेदार इन अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने जब यातायात माह की मौके पर पड़ताल की तो शहर के मुख्य चौराहे पर ही कई ऐसे ओवरलोड वाहन संचालित दिखाई दिए, जो जिम्मेदारों की नाक के नीचे नियमों को दरकिनार कर वाहनों को संचालित करते दिखाई दिए। प्रस्तुत है मौके की पड़ताल करती वीरेंद्र श्रीवास्तव व जावेद सिद्दीकी की एक रिपोर्ट।
छत पर बैठाकर सफर कराते है वाहन संचालक
शहर का अति व्यस्त इलाका पानी टंकी चौराहा माना जाता है। चौराहे के आस-पास जिले के आला अधिकारियों समेत जजेज की कालोनियों में अधिकारी निवास करते हैं। वहीं मुख्य चौराहे पर ही पुलिस चौकी स्थापित है। यहां यातायात पुलिस की भी तैनाती है, लेकिन पुलिस व अधिकारियों की नाक नीचे इस चौराहे से छत पर सवारी को बैठाकर बेखौफ वाहन संचालक अपने वाहन का संचालन कर रहे हैं। जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
गोंडारोड रेलवे क्रॉसिंग पर संचालित ओवरलोड वाहन
शहर के डिगिहा तिराहा पर दरगाह थाने की पुलिस का पहरा रहता है। यातायात पुलिस की भी इस तिराहे पर तैनाती है, लेकिन तिराहे से ही कई डग्गामार वाहन पुलिस की नाक के नीचे वाहनों का संचालन कर रहें हैं। मंगलवार को इसी तिराहे से गोंडा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास डग्गामार वाहन संचालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए छत पर सवारी बैठाकर अपने वाहन को संचालित करता दिखाई दिया। यहां भी जिम्मेदारों की चुप्पी कई सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
सवारियों को ठूंसकर मालगोदाम रोड पर ले जाता वाहन
डिगिहा तिराहे से मालगोदाम रोड पर भी काफी संख्या में अवैध वाहन संचालित हो रहे हैं। यह वाहन संचालक सवारियों की जान से खिलवाड़ कर वाहनों में ठूंसकर संचालित करते हैं। इन वाहन संचालकों पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ती। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई न होने से लोग जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
ऐसे वाहनों पर होगी सख्ती के साथ कार्रवाई
शहर व अन्य इलाकों में अगर कोई भी वाहन नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहा है, तो यह गलत है। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस व यातायात पुलिस की टीम को भी इन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए जाएंगे। पहुंप सिंह, सीओ सिटी