{"_id":"602ff49f8ebc3ee95e76415d","slug":"officers-cannot-be-found-for-panchayat-elections-bahraich-news-lko565691773","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए ढूंढ़े नहीं मिल रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए ढूंढ़े नहीं मिल रहे अफसर
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच अधिकारियों व कर्मचारियों की फीडिंग का काम पूरा कर लिया गया है। 21 हजार से अधिक कर्मचारियों का डेटाबेस तैयार हो गया है। जबकि अधिकारी और कर्मचारियों की जरूरत पड़ने की संभावना जता रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आयोग से निर्देश मिलने के बाद ही आगे कुछ कहना संभव होगा।
जिले के 14 विकास खंडों के 1045 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। पंचायत चुनाव को देखते हुए पूरा महकमा तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोग के निर्देश पर कर्मचारियों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके तहत अब तक 21 हजार 243 अधिकारियों व कर्मचारियों की फीडिंग का काम पूरा कर लिया गया है। 3956 बूथों पर होने वाले चुनाव के लिए करीब 21 हजार 210 कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। जबकि आरओ, एआरओ, सेक्टर, जोनल आदि क्षेत्रों के लिए अधिकारियों की जरूरत रहेगी। ऐसे में कर्मचारियों की कमी होने की संभावना जताई जा रही है। इस बारे में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि चुनाव आयोग ने फीडिंग के निर्देश दिए थे। जिसे करा दिया गया है। अब आगे के निर्देशों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
नवनियुक्त शिक्षकों की मांगी सूची
पंचायत चुनाव कार्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त शिक्षकों की सूची मांगी है। इसके लिए पत्र जारी किया गया है। गौरतलब है कि सरकार के निर्देश पर जिले में 764 नए शिक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
पदों की सं
ख्या
ग्राम प्रधान- 1045
ग्रापंस- 13703
क्षेपंस- 1580
दो लाख पैकेट लाने को प्रयागराज टीम रवाना
बहराइच। पंचायत चुनाव में कर्मचारियों को दिए जाने वाली मतदान सामग्री के लिए पैकेट का आवंटन हो गया है। आयोग के निर्देश पर कर्मचारियों की एक टीम डीसीएम से प्रयागराज के लिए भेज दी गई है। पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कर्मचारियों को चुनाव के लिए दिए जाने वाले मतदान सामग्री को रखने के लिए पैकेट की जरूरत होती है। चुनाव आयोग ने पैकेट प्रयागराज में बनवाए हैं। बहराइच के करीब दो लाख पैकेट आवंटित किए गए हैं। जिनको लाने के लिए एक टीम प्रयागराज को रवाना कर दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पैकेट का आवंटन मिल चुका है। जिसे लाने के लिए डीसीएम भेजी गई है।