{"_id":"5dcc21c6e51072ea86024ac7dc8b675c","slug":"officer-suspended-by-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रह अभिलेखागार का पटल सहायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रह अभिलेखागार का पटल सहायक निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 19 Aug 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। डीएम ने मंगलवार देर शाम तहसील दिवस के बाद तहसील नानपारा का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही मिलने पर संग्रह अभिलेखागार के पटल सहायक को निलंबित कर दिया जबकि तहसीलदार व न्यायिक तहसीलदार के पेशकारों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
जिलाधिकारी अभय ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एडब्लूबीएन सुरेन्द्र पांडेय अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।
संग्रह अभिलेखागार में पत्रावलियां व्यवस्थित नहीं पायी गईं तथा बकायेदारों से संबंधित अन्य अभिलेख भी दुरुस्त नहीं मिले। मौके पर मांगी गयी पत्रावलियां न प्रस्तुत कर पाने पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए पटल सहायक को निलंबित किये जाने का निर्देश दिया।
उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, न्यायिक तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कोर्टों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि काफी समय से लंबित वादों को अभियान चलाकर गुण-दोष के आधार पर निस्तारित कराया जाय।
विज्ञापन
उन्होंने अदम पैरवी में खारिज किये गये वादों पर चिंता जताते हुए सचेत किया कि अदम पैरवी में वादों को खारिज न किया जाय।
यदि आवश्यक हो तो पूरी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वादों के रख-रखाव एवं अभिलेखीकरण के कार्य को राजस्व परिषद द्वारा निर्धारित किये गये मानकों के अनुसार कराएं।
तहसीलदार एवं न्यायिक तहसीलदार कोर्ट के पेशकारों द्वारा वादों से संबंधित अभिलेखों का रख-रखाव दुरुस्त न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के साथ-साथ स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
कहा कि दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों में देरी न की जाए। तहसील के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व बंदीगृह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण केंद्र, कैंटीन, वाहन स्टैण्ड के साथ-साथ तहसील के अन्य प्रमुख पटलों का सघन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पटल सहायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी घनश्याम, तहसीलदार जमाल अहमद सिद्दीकी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।