फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Officer,s implementation of projects

योजनाओं को अमली जामा पहनाएं अधिकारी

Sat, 15 Apr 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 15 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Officer,s implementation of projects
बैठक करतीं सांसद - फोटो : अमर उजाला
विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक शनिवार को हुई, जिसमें विधायक पयागपुर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के निर्माण की जांच का मुद्दा उठाया। वहीं, मनरेगा के तहत शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई। विधायक बलहा ने एवजी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई का मामला भी सदन में उठाया। सांसद बहराइच साध्वी सावित्रीबाई फुले ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को शासन की मंशानुरूप अमली जामा पहनाएं। 
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि की व्यवस्था करने का सांसद ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि नानपारा के आसपास भूमि की तलाश की जाए। वित्तीय वर्ष 2015-16 व 2016-17 में मनरेगा के तहत 3872 शौचालय निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 623 पूर्ण कराये जाने की स्थिति पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने जानकारी मांगी कि लक्ष्य पूरा न होने के क्या कारण रहे।
विज्ञापन


इस संबंध में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि पूर्ण विवरण के साथ आख्या प्रस्तुत करें। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा के दौरान विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पयागपुर क्षेत्र में निर्मित सड़कों की गुणवत्ता ठीक न होने तथा संपर्क मार्गों का उद्घाटन न होने के बावजूद बोर्ड लगाये जाने पर आपत्ति की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बलहा ने अपने स्थान पर दूसरे लोगों को भेजने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर एमएलसी हाजी मोहम्मद इमलाक खां, सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री के प्रतिनिधि रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे। 


प्रमुख जरवल नूर हुसैन ने कहा कि एक ही स्थान पर वर्षों से जमे ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा कार्यों में रूचि न लिये जाने से योजनाएं धरातल पर लागू नहीं हो पा रही है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि एक ही स्थान पर पांच वर्ष से तैनात सचिवों के स्थानांतरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed