फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Occupation took place on the land of Nagar Palika Nanpara

Bahraich News: नगर पालिका नानपारा की भूमि पर हुआ कब्जा

Thu, 26 Jun 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 26 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Occupation took place on the land of Nagar Palika Nanpara
नानपारा में नगर पंचायत की जमीन पर निर्माण कर बनाई गई दुकान। 
विज्ञापन


बहराइच। नगर पालिका की भूमि पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर रातों रात दुकान बना ली। वही पालिका प्रशासन ने भी नोटिस जारी किया है। मंगलवार रात घटी इस घटना का मामला डीएम कार्यालय पहुंचा तो जांच का आदेश दिया गया है।




नगर पालिका नानपारा के वार्ड नंबर 18 मोहल्ला कहारन में एक भूमि का टुकड़ा है। इस पर काफी दिनों से कब्जा था। कुछ दिन पूर्व एसडीएम व ईओ की टीम ने भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। इसके बाद मंगलवार रात नगर के ही विजय कुमार साहू ने कब्जा कर चाय की दुकान खोल ली। सुबह सभासदों ने ईओ व अध्यक्ष को संबोधित शिकायती पत्र दिया। इसी के बाद नगर पालिका प्रशासन ने कब्जे वाले स्थान पर नोटिस चस्पा कर दिया। पूरे दिन नगर में इस मामले को लेकर चर्चा रही।
विज्ञापन

सभासदों ने इसकी शिकायत डीएम मोनिका रानी से की है। डीएम ने पूरे मामले की जांच कर कब्जे को हटाने का आदेश दिया है। इस संबंध में ईओ नगर पालिका रंग बहादुर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने नगरपालिका की भूमि पर कब्जा कर लिया है। उसे नोटिस जारी किया गया है। आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के दखल की चर्चा

नगर में इस अवैध कब्जे के पीछे विधायक का हाथ बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब रात को अवैध निर्माण हो रहा था तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन विधायक के दबाव में पुलिस मौन बनी रही, और कब्जा करने वाले ने पूरी रात में ही दीवार उठाकर उस पर टिन की चादर रख ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed