{"_id":"5fd4f2cb8ebc3e3eb647f77d","slug":"observe-voter-list-and-correct-flaws-bahraich-news-lko5545076137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची का अवलोकन कर सही कराएं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची का अवलोकन कर सही कराएं खामियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। सेक्टर घासीपुर में शनिवार को सहकारिता मंत्री पहुंच गए। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से मतदाता सूची पुनरीक्षण के बारे में जानकारी ली। साथ ही बूथ अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे सूची का अवलोकन कर त्रुटियों को समय से दुरुस्त कराएं, जिससे पंचायत चुनाव में शुचिता पूर्ण मतदान हो सके।
फखरपुर के सेक्टर घासीपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण विषय पर बैठक की गई, जिसके मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहे। सेक्टर घासीपुर के बूथ संख्या 82, 83, 84, 85 और सेक्टर मझोरा के 95 व 97 कीसूची की कैबिनेट मंत्री ने समीक्षा की। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में जो त्रुटि हैं, उन्हें समय रहते दुरुस्त कराएं, जिससे ग्राम पंचायत का चुनाव शुचिता पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष व अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी पंचायत चुनाव की तैयारियों में विजय के लिए कड़ी मेहनत करें। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से सभी लोगों को अवगत कराएं। इस मौके पर विस क्षेत्र संयोजक गौरव वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, सीताराम पांडेय, श्याम जी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।