{"_id":"691f73c2a40c4f4af507d6f8","slug":"nursing-officers-expressed-their-anger-after-their-colleague-was-beaten-up-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-140000-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: साथी की पिटाई से आहत नर्सिंग अधिकारियों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: साथी की पिटाई से आहत नर्सिंग अधिकारियों ने जताया आक्रोश
Fri, 21 Nov 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज की इमर्जेंसी में बुधवार देर शाम उस समय माहौल अचानक गरम हो गया जब एक नर्सिंग अधिकारी ने अपने साथियों को सूचना दी कि उसकी पिटाई की गई है। इस पर सभी नर्सिंग अधिकारी एकत्रित होकर आक्रोश व्यक्त करने लगे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के छह डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन के जरिये नर्सिंग अधिकारियों ने कहा है कि बुधवार को देर शाम मेडिकल कॉलेज की इमर्जेंसी में नर्सिंग अधिकारी नमन कुमार शर्मा के साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई। इसकी पुष्टि इमर्जेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे से की जा सकती है।
आक्रोशित नर्सिंग अधिकारियों ने मांग की है कि घटना की जांच दो दिन के भीतर पूरी कराकर दोषी डॉक्टर तथा उनके सहयोगी आर्थो पीजी व जेआर पर उचित कार्रवाई की जाए, जिससे घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए। अन्यथा की स्थिति में समस्त नर्सिंग अधिकारी सामूहिक रूप से अपना त्यागपत्र शासन को प्रेषित कर देंगे।
विज्ञापन
ज्ञापन के जरिये यह भी कहा गया है कि इससे उत्पन्न स्थिति की जिम्मेदारी डॉ. मिथिलेश, डॉ. अमन, डॉ. प्रतुल, डाॅ. अरूण, डॉ. अर्जुन तथा डॉ. कमलेश की होगी।
ज्ञापन में गीता शुक्ला, पुष्पेंद्र, नमन शर्मा, मिथिलेश, मेघना विष्ट, सरिता बौद्ध, नितिन कुमार, इमरान, संगीता, ओमपाल सिंह समेत 72 लोगों के हस्ताक्षर हैं। इस बारे में डॉक्टर पक्ष का कहना है कि आरोप लगाने वाले ने स्वयं अभद्रता की और पेशबंदी के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।
क्या कहते हैं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य
इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजय खत्री का कहना है कि स्टॉफ के बीच आपसी विवाद की जानकारी मिली है। इसे आपस में मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा। दूसरी तरफ सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी शुक्रवार को दोनों पक्षों की बात सुनकर उचित निष्कर्ष निकालेगी।