फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Now RM and ARM will hold talks with the delegation of labour organisations every month

Bahraich News: अब श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से हर माह वार्ता करेंगे आरएम व एआरएम

Tue, 06 May 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 06 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Now RM and ARM will hold talks with the delegation of labour organisations every month
बहराइच। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक ने आरएम व एआरएम से निगम के श्रमिक संगठनों से प्रतिमाह वार्ता करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा माह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह दस से 12 बजे तक कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कार्यालय पर मौजूद रहने को भी कहा है।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने निगम के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर आरएम व एआरएम द्वारा रुचि नहीं ली जाती है। इनकी ओर से न तो कोई वार्ता की जाती है और न ही उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया जाता है। ऐसे में अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रहती है। पदाधिकारियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक अंकुर विकास ने आरएम व एआरएम को पत्र जारी कर कहा है कि सभी श्रमिक संगठनों से प्रति माह हर हाल में वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराएं। साथ ही प्रत्येक बृहस्पतिवार को कर्मचारियों से वार्ता के लिए मौजूद रहकर उनकी समस्याओं को अधिकतम एक सप्ताह में निराकरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed