फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Notice to the careless 45 village heads and 22 secretaries

लापरवाह 45 ग्राम प्रधान और 22 सचिवों को नोटिस

Tue, 15 Oct 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Notice to the careless 45 village heads and 22 secretaries
बहराइच। जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण के लिए धन ग्राम निधि खाते में भेजा गया था। लेकिन 45 ग्राम प्रधान और 22 ग्राम पंचायत सचिव दिया गया धन खर्च करने में फिसड्डी साबित हुए।
विज्ञापन

इस पर इन सभी लापरवाह 45 ग्राम प्रधानों और 22 सचिवों को जिला पंचायत राज अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि 15 दिन में जवाब न मिलने पर सभी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत विकास खंड शिवपुर, कैसरगंज और चित्तौरा की 45 ग्राम पंचायतों में बेसलाइन सर्वे और छूटे हुए पात्र परिवारों के लिए व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की मांग के अनुसार धन ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खाते में भेजा गया था। लेकिन इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों ने शौचालयों के निर्माण में लापरवाही बरती। ढिलाई के चलते स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मिला धन खर्च नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पांडेय ने बताया कि विकास खंड कैसरगंज के 16, शिवपुर के 14 और चित्तौरा के 15 ग्राम प्रधान धन नहीं खर्च कर सके हैं। वहीं कैसरगंज के आठ, शिवपुर के पांच व चित्तौरा के नौ ग्राम पंचायत सचिव भी धनराशि न खर्च होने के लिए जिम्मेदार हैं।

इसको देखते हुए इन सभी ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ग्राम प्रधानों और सचिवों से 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। तय समय में जवाब न मिलने पर इन सभी ग्राम प्रधानों और नगर पंचायत सचिवों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed