फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Notice to CHC superintendents for negligence

Bahraich News: लापरवाही पर सीएचसी अधीक्षकों को नोटिस

Fri, 05 Jun 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 05 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Notice to CHC superintendents for negligence

विज्ञापन
बहराइच। जिले में 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा बैठक हुई। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर नाराजगी जताई और जननी सुरक्षा योजना में भुगतान न करने वाले सीएचसी अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 28 जून से शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। डीएम ने अभियान के दौरान बूथ कवरेज बढ़ाने और सघन पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान जरवल, तेजवापुर और विशेश्वरगंज को छोड़ अन्य सीएचसी में लाभार्थियों के भुगतान लंबित पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधीक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ सुनील कुमार धनवंता, बीएसए, डीपीआरओ, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ तथा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed