{"_id":"590cbc504f1c1bd2104414a1","slug":"notice-to-23-secondary-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 माध्यमिक स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 माध्यमिक स्कूलों को नोटिस
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 05 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 23 माध्यमिक स्कूल स्टूडेंट डाटा कैप्चर फार्मेट पर ब्यौरा मुहैया नहीं करा रहे हैं। इस पर इन सभी स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। पांच दिन में डाटा उपलब्ध न कराने पर मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतिवर्ष जिले के माध्यमिक शिक्षा अंतर्गत संचालित राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, माध्यमिक स्कूलों का ब्यौरा एकत्रित किया जाता है। इनमें माध्यमिक शिक्षा परिषद के अलावा सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय भी शामिल हैं। इन सभी स्कूलों को 35 बिंदुओं पर स्टूडेंट डाटा कैप्चर फार्मेट को पूर्ण कर उसकी हार्ड और साफ्ट कॉपी मुहैया करानी होती है।
उसी के अनुसार स्कूलों की वार्षिक व्यवस्थाओं की कार्ययोजना बनती है। लेकिन जिले के 23 माध्यमिक विद्यालय ऐसे हैं, जिन्हें बार-बार चेतावनी देने के बावजूद अब तक ब्यौरा मुहैया नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
इनमें जरवल, शिवपुर, तेजवापुर, चित्तौरा, फखरपुर, हुजूरपुर, महसी, मिहींपुरवा, नवाबगंज और नगर क्षेत्र के स्कूल शामिल हैं। इन सभी स्कूलों को पुन: अंतिम नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही ब्यौरा उपलब्ध कराने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। पांच दिन में डाटा उपलब्ध न कराने पर सभी स्कूलों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
जरवल ब्लॉक में स्थित एबी शुक्ला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरनी वसेरी कुरमौरा, श्रीमती धनराज कुंवरि बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वर्गीय रामचरन यादव स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवपुर में सरदार पटेल गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल, डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर टेपरा, मां पार्वती देवी इंका, तेजवापुर के गायत्री देवी हरिनरायन पांडेय इंका, कैंब्रिज इंका, सेंट एंथोनी हाईस्कूल, राम लल्ली कृषि इंका, बुद्धा पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, चित्तौरा में सेंट नार्बट, सर्वोदय विद्यापीठ कल्पीपारा, फखरपुर के एपी हायर सेकेंड्री स्कूल, शारदा देवी इंका, सर्वेश्वरनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुजूरपुर, महसी का बलभ्रद सिंह इंका, राजा भइया मेमोरियल इंका, मिहींपुरवा में ज्ञानसागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगर क्षेत्र में सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट इंका, नवाबगंज में एआर सीएचएस स्कूल व देव संस्कृत ग्रामोदय हायर सेकेंड्री स्कूल शामिल हैं।