फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   nomination in shravasti

प्रधान के 646 व सदस्य पद पर 258 परचे दाखिल

Tue, 17 Nov 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 17 Nov 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
गिलौला/इकौना (श्रावस्ती)। गिलौला विकास क्षेत्र में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार से शुरू हुई नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को कुल 904 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें प्रधान पद पर 646 व सदस्य पद पर 258 पर्चा दाखिल हुआ।
विज्ञापन


गिलौला विकास क्षेत्र में कुल 87 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जहां ग्राम प्रधान के 87 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1097 पद सृजित हैं। प्रधान पद के लिए कुल 888 लोगों ने पर्चा खरीदा था।
विज्ञापन


नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 289 लोगों ने ही अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफीसर के समक्ष प्रस्तुत किया। इससे यहां कुल नामांकनों की संख्या 646 पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 1096 के सापेक्ष मात्र 1169 लोगों ने ही पर्चा खरीदा था। नामांकन के दूसरे दिन ग्राम पंचायत सदस्य के 156 लोगों ने ही अपना नामांकन पत्र जमा किया। इनकी संख्या बढ़कर अब 258 पहुंच गई है।

गिलौला क्षेत्र में प्रथम चरण के लिए हुए नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने जमकर चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाईं। लोग लाव लश्कर के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। जहां समर्थकों द्वारा अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई।

बकाएदार ही लगाएं अदेय प्रमाण पत्र

ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए होने वाले चुनाव में प्रत्याशियों को नामांकन के लिए अब जिला पंचायत व ब्लाक के साथ ही बिजली निगम से भी अदेयता प्रमाण पत्र देना होगा।


जिलाधिकारी आर विक्रम सिंह ने बताया कि यह अदेय प्रमाण पत्र उन्हीं को देना होगा जो विभिन्न विभागों के बकाएदार हैं। ऐसे लोगों की सूची ब्लॉक कार्यालयों में चस्पा है। प्रमाण पत्र न देने वाले प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed