फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nomination by candidates under three security circles

तीन सुरक्षा घेरों से गुजर प्रत्याशी करेंगे नामांकन

Tue, 09 Apr 2019 11:39 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Tue, 09 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। बुधवार से जिले में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशासन ने तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। सीसीटीवी कैमरे से प्रत्याशियों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रत्याशी के वाहन को कलेक्ट्रेट में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रत्याशियों के साथ आने वाले हुजूम को 300 मीटर की दूरी पर बने बैरियर पर रोक दिया जाएगा। नामांकन के लिए तीन सुरक्षा चक्रों से प्रत्याशियों को गुजरना होगा।
विज्ञापन


पांचवें चरण में छह मई को अवध क्षेत्र के बहराइच व कैसरगंज लोकसभा सीट पर चुनाव होना है। इसके लिए 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन होंगे। इस बार कैसरगंज के प्रत्याशियों का नामांकन गोंडा में होगा। लोकसभा सीट बहराइच के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय पर प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके लिए कलक्ट्रेट परिसर में बैरीकेडिंग कराई गई है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट भवन को निर्वाचन त्यौहार और तिरंगे पट्टियों से सजाया गया है। कलेक्ट्रेट जाने वाले केडीसी मार्ग, पानी टंकी मार्ग और कचहरी रोड पर तीन सौ मीटर की दूरी पर तीन बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियरों से होकर ही प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंच सकेंगे। प्रत्याशियों के साथ आने वाले भीड़ को बैरियर के उस पार ही रोक दिया जाएगा। बैरियर से कलेक्ट्रेट तक प्रत्याशी पैदल अपने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेटल डिटेक्टर से होकर होगा गुजरना
कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैरीकेडिंग की गई है। सुबह मेटल डिटेक्टर भी लगा दिया जाएगा। प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा। 

इतने प्रस्तावक साथ ले जाना जरूरी
पर्चा दाखिल करने के लिए राजनीतिक पार्टियों के घोषित प्रत्याशी के साथ चार प्रस्तावक और निर्दलीय प्रत्याशियों को दस प्रस्तावक के साथ जाने की अनुमति रहेगी। अन्य कोई भी नामांकन स्थल तक नहीं जा सकेगा।

तीन वाहनों से अधिक हुए तो कार्रवाई
जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि बहराइच संसदीय सीट से पर्चा भरने के लिए प्रत्याशी नामांकन पत्र जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय से प्राप्त कर सकेंगे। एक प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए अपने अलावा अन्य तीन वाहनों को साथ ला सकता है। इससे अधिक वाहन होने पर आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। 


प्रत्याशियों के काफिले की होगी वीडियोग्राफी
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि नामांकन स्थल पर डीएम तिराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। कलेक्ट्रेट में भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। प्रत्याशियों के काफिले और नामांकन की प्रक्रिया तक की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कलक्ट्रेट गेट पर इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षक के साथ पुलिस व पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 


बहराइच के ये हैं प्रमुख प्रत्याशी
पार्टी       प्रत्याशी
भाजपा        अक्षयवर लाल गोंड
कांग्रेस            सावित्रीबाईफुले
गठबंधन (सपा)    शब्बीर अहमद

चुनाव कार्यक्रम एक नजर में
नामांकन -10 से 18 अप्रैल तक 
नामांकन पत्रों की जांच- 20 अप्रैल
नाम वापसी- 22 अप्रैल को तीन बजे तक
मतदान- 6 मई (पांचवां चरण)
मतगणना- 23 मई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed