फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nodal officer holds meeting with monitoring committees

नोडल अधिकारी ने की निगरानी समितियों के साथ बैठक

Sun, 12 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer holds meeting with monitoring committees
बहराइच। शासन से नामित नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन ब्लॉक संसाधन केंद्र कुण्डासर में निगरानी समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रमुख सचिव अनीता सिंह ने बाहर से आये लोगों तथा उनकी जांच, प्रवासी लोगों को रोजगार तथा खाद्यान्न वितरण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए समिति के सदस्यों से आवाहन किया कि कोविड-19 के बारे में लोगों को जागरूक करने में महती भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने सदस्यों से कहा कि समाचार-पत्र सहित अन्य संचार माध्यमों से कोविड-19 संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी प्राप्त कर लोगों तक सूचना पहुंचाएं। लॉकडाउन के कारण टीकाकरण आदि से छूटे हुए सभी बच्चों का टीकाकरण कराने में भी सहयोग प्रदान करें। सावधानी व जानकारी ही कोविड-19 से बचाव का एक मात्र उपाय है। इसलिए जन स्वास्थ्य के मद्देनजर अपने गांव में लोगों विशेषकर बाहर से आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य आदि की जानकारी रखें तथा यदि कोई भी प्रतिकूल बात सामने आती है तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लायें।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव को प्रधान ने बताया गया कि ग्राम कुण्डासर में 335 शौचालयों का निर्माण कराया गया। सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। नोडल अधिकारी ने प्रधान को निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले सभी श्रमिकों को मनरेगा व अन्य योजनाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाय। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी ने खाद्यान्न वितरण कार्य की भी जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षित वर्ग से कहा कि समय निकाल कर शिक्षा दान अवश्य करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी शंभु कुमार, सीडीओ अरविंद चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आईएएस सूरज पटेल, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, एसडीएम कैसरगंज महेश कैथल, सीओ अरूण चंद्र, डीडीओ राजेश कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed