फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   No stretcher available; patient carried in arms.

Bahraich News: नहीं मिला स्ट्रेचर, गोद में उठाया मरीज

Thu, 03 Sep 2026 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
No stretcher available; patient carried in arms.
सीएचसी चरदा में स्ट्रेचर न मिलने पर मरीज को गोद में ले जाते तीमारदार।
चरदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में बुधवार को गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को इमरजेंसी कक्ष तक ले जाने के लिए तत्काल स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हो सका। इस पर तीमारदार मरीज को हाथों में उठाकर इमरजेंसी तक ले गए।
विज्ञापन

कलवारी निवासी सीताराम (50) की मंगलवार रात से तबीयत खराब थी। बुधवार को परिजन उन्हें ऑटो से उपचार के लिए सीएचसी चरदा लेकर पहुंचे। ऑटो से उतरने के बाद मरीज को इमरजेंसी कक्ष तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर की जरूरत थी, लेकिन परिजनों के अनुसार उन्हें तत्काल स्ट्रेचर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मरीज को हाथों में उठाकर इमरजेंसी कक्ष तक पहुंचाया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जल्द उपचार की जरूरत थी। स्ट्रेचर उपलब्ध न होने से उन्हें परेशानी हुई। अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी इस दौरान व्यवस्था को लेकर चर्चा की। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर थानेदार का कहना है कि मांगने पर स्ट्रेचर मिलता है। यदि मांगने पर भी नहीं मिला होगा तो परिजनों से पूछताछ के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी, इसके बाद जो भी दोषी मिलेगाा उस पर नियमों के अनुरूप कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed