{"_id":"cf39e3386cc44f35ec5d403f972c3847","slug":"no-nomination-for-mlc-on-first-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। एमएलसी चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अभय ने अधिसूचना जारी कर दी है। पहले दिन सोमवार को चुनाव के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर व जिलाधिकारी बहराइच अभय ने 13 बहराइच एमएलसी क्षेत्र के सदस्य पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
आरओ ने जारी अधिसूचना के तहत बताया कि नामांकन पत्रों को 8 फरवरी से 15 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे आरओ या एआरओ के समक्ष पेश किया जा सकेगा।
जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी 18 फरवरी को किया जाएगा। वहीं, तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि छह मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि पहले दिन एमएलसी चुनाव के लिए कोई भी प्रत्याशी नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
नामांकन के लिए दस प्रस्तावक अनिवार्य
बहराइच। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि एमएलसी चुनाव में सामान्य वर्ग के महिला व पुरुष प्रत्याशी को दस हजार और एससी जाति के महिला व पुरुष को पांच हजार रुपये नामांकन शुल्क जमा करना होगा।
एक प्रत्याशी अधिकतम तीन सेट में नामांकन पत्र को फोटो के साथ जमा कर सकेगा। प्रत्याशी को मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति भी लगाना जरूरी होगा। नामांकन पत्र में दस प्रस्तावक अनिवार्य होंगे।
जबकि जिला पंचायत, नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत व खंड विकास अधिकारी द्वारा जारी अदेय प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा।