{"_id":"5f3575218ebc3e3cc20570e4","slug":"no-clue-of-health-worker-for-five-days-bahraich-news-lko5350471135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से लापता स्वास्थ्य कर्मी का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से लापता स्वास्थ्य कर्मी का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सुजौली निवासी एक स्वास्थ्य कर्मी पांच दिन पूर्व लापता हो गई थी। उसकी स्कूटी गिरिजापुरी बैराज के निकट मिली थी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। पांच दिन बाद भी स्वास्थ्य कर्मी का पता नहीं लग सका है।
सुजौली थाना अंतर्गत सुजौली निवासी नीलम पांडेय (24) पुत्री विद्याप्रकाश पांडेय क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी है। वह पांच दिन पूर्व परिवारीजनों को टीका लगाने की बात कहकर घर से निकली थी। नीलम की स्कूटी गिरिजापुरी बैराज के निकट मिली। जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग क्लिप से स्कूटी नीलम की होने का पता चला था।
पुलिस ने तहरीर लेकर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है लेकिन पांच दिन बाद भी स्वास्थ्य कर्मी का पता पुलिस नहीं लगा सकी है। परिवार के लोग परेशान हैं। सभी ने थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज को पत्र सौंपकर नीलम की तलाश कराने की मांग की है।