{"_id":"6adfaa3780c67fd21608ce5d","slug":"moradabad-team-becomes-volleyball-champion-bahraich-news-c-98-1-slko1009-159234-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मुरादाबाद की टीम बनी वॉलीबाल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मुरादाबाद की टीम बनी वॉलीबाल चैंपियन
Tue, 27 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में आयोजित अनिल श्रीवास्तव मेमोरियल डे-नाइट जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम चैंपियन बनी। रविवार को खेले गए फाइनल में मुरादाबाद ने आजमगढ़ को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
फाइनल में आजमगढ़ ने पहला सेट 21-20 से जीतकर बढ़त बनाई। इसके बाद मुरादाबाद ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 21-18, तीसरा 21-19 और चौथा सेट 22-20 से जीतकर लगातार तीन सेट अपने नाम किए। मुरादाबाद के कप्तान आदिल के बेहतरीन प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
इससे पहले पहले सेमीफाइनल में आजमगढ़ ने अयोध्या को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में मुरादाबाद ने पूरनपुर, पीलीभीत की टीम को शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जेपी सिंह और विशिष्ट अतिथि फौजदार वर्मा रहे। समापन समारोह में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य बेचेलाल जायसवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को कप व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में नेपाल, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, श्रावस्ती, बाराबंकी, बस्ती, मैनपुरी, लखनऊ, रिछा और मोहम्मदी सहित कई स्थानों की टीमों ने भाग लिया। आयोजन नदीम क्लब के तत्वावधान में इसरार अहमद खान, पिंटू गुप्ता, अकील सिद्दीकी, फरीद खान, वसीम अहमद, हसीब अहमद सिद्दीकी, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव, रिंकू सिंह और अतुल कुमार सिंह के सहयोग से हुआ।