फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Night shelters not operated, people are chilling

नहीं संचालित हुए रैन बसेरे, जरूरतमंद परेशान

Sun, 21 Nov 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Night shelters not operated, people are chilling
बहराइच के मेडिकल कालेज में रैन बसेरा के अंदर की जा रही लोगों की कोरोना जांच। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तापमान में हो रही गिरावट के चलते रात में ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन यह ठंड आम जनमानस व बेबस लोगों को ही महसूस हो रही है। जिला प्रशासन को नहीं। शायद यही कारण है कि 20 नवंबर बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से शहर में रैन बसेरे का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। रैन बसेरा न होने के कारण जरूरतमंद लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह से ठंड ने दस्तक दी है। दो दिन से सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए हैं, इससे तराई में ठंड और बढ़ गई है। रात के तापमान में लगतार हो रही गिरावट से बढ़ती ठंड से आम जनमानस को ठिठुरने को मजबूर कर दिया। लोग अपने घर से स्वेटर व जैकेट पहनकर निकलना शुरू कर दिए हैं, लेकिन यह ठंड जिला प्रशासन को नहीं लग रही है। शायद यही कारण है कि बढ़ती ठंड को देखने के बाद भी अभी तक जिला प्रशासन ने शहर में एक भी रैन बसेरा नहीं संचालित करवाया। जिसका खामियाजा बेबस व बेसहारा लोगों को खुले आसमान के नीचे रात गुजार कर भुगतना पड़ रहा है। शहर के रोडवेज बस स्टेशन, पीपल चौराहा व अस्पताल में ऐसे बहुत लोग दिखाई पड़ते हैं। जो खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। जिला प्रशासन ने जल्द ही रैन बसेरा संचालित करने का दावा किया है।
विज्ञापन

सीन - 1
स्थान - रोडवेज बस स्टेशन
व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं
यात्रियों व आमजनमानस को ठंड से बचाव के लिए रोडवेज परिसर में अस्थाई रैन बसेरा संचालित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार रैन बसेरा बनने के स्थान पर कोई इंतजाम नहीं किया गया है। वह स्थान पूरी तरह खाली है। ऐसे में रात में रुकने वाले यात्रियों को ठिठुरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन - 2
स्थान - पुराने महिला अस्पताल के सामने
कोरोना की हो रही जांच
तीमारदारों को रात में ठिठुरना न पड़े, इसके लिए पुराने महिला अस्पताल के सामने रैन बसेरे का संचालन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार वहां पर कोरोना की जांच की जा रही है। इस बार ठंड से बचाव के लिए वहां पर कोई इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसे में तीमारदार को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

तापमान पर एक नजर -
अधिकतम तापमान - 25 से 28 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 14 से 18 डिग्री सेल्सियस
सोमवार से शुरू होंगे दोनों रैन बसेरा
शहर में अस्पताल परिसर व रोडवेज बस स्टेशन पर अस्थाई रैन बसेरे का संचालन होता है। इस बार भी वहीं पर रैन बसेरे का संचालन किया जाएगा। इंतजाम पूरे हो गए हैं। सोमवार से दोनों जगहों पर रैन बसेरे को संचालित कर दिया जाएगा।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed