{"_id":"b58bb4a50a1cfdea044413283974cd79","slug":"new-year-celebration-in-city-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के स्वागत में भकि्त तो कहीं मस्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के स्वागत में भकि्त तो कहीं मस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 01 Jan 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। नए साल का पहला दिन शुक्रवार को लोगों ने धूमधाम से मनाया। हर जगह लोग एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते नजर आए। युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
शुक्रवार की सुबह आम दिनों की अपेक्षा ृअलग थी। घर पर छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो कुछ लोगों ने मंदिर में जाकर भगवान से जीवन में सुख समृद्धि की कामना की।
क्रवार को भी विद्यालयों व संस्थानों पर उल्लास व उमंग के साथ नए साल का जश्न मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को उपहार दिए।
नए साल के आगाज को लेकर गुरुवार की सुबह से ही हर वर्ग उत्साहित था। शाम को शुरू हुआ नए साल का जश्न देर रात तक जारी रहा।
शहर के पानी टंकी चौराहा, अस्पताल चौराहा, अकबरपुरा, छावनी, घंटाघर आदि स्थानों पर युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। रात में 12 बजते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन
लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। शुक्रवार को नए साल की सुबह होने पर बड़ों-बुजुर्गों का पांव छूकर आशीर्वाद लिया और दोपहर में पार्कों में मस्ती करने पहुंचे। बहुत से लोगों ने परिवार संग पिकनिक मनाई।
देर शाम तक पार्कों में लोगों का जमावड़ा रहा तो सिनेमा हाल में सभी शो फुल रहे। नए साल के जश्न में मौसम ने भी खूब साथ दिया। नगर में जश्न का माहौल रहा।
हर ग्रामीण क्षेत्रों में नववर्ष की शुरुआत मंगल कामना संदेश से हुई। पूरे दिन लोगों ने एक दूसरे को नए वर्ष की बधाई तथा उपहार देकर मंगलमय वर्ष की कामना की।
रक्तदान कर मनाया नववर्ष
विकास खंड तेजवापुर के इंदनापुर (बिराहिमडीहा) गांव निवासी व समाजसेवी दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में रक्तदान कर नए साल का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंदों की सेवा ही जीवन का सच्चा सुख है।