फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   new address of mafia gabbar singh now firozabad

Bahraich News: माफिया गब्बर सिंह का नया पता अब फिरोजाबाद

Thu, 22 Dec 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
new address of mafia gabbar singh now firozabad
बहराइच। जमीन धोखाधड़ी के आरोप में लंबे समय से जेल में बंद रहे माफिया गब्बर सिंह को भारी फोर्स के बीच बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद जेल भेज दिया गया। जेल शिफ्टिंग की कार्रवाई की भनक किसी को नहीं लग सकी। गब्बर के भाई ही मुलाकात कर सके। जेल से बाहर निकलने के दौरान उनके चेहरे पर चिंता की लकीर दिखाई पड़ी। कम समय में दी गई जानकारी से गब्बर के अन्य परिजन मुलाकात नहीं कर सके।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के मोहनमाफी गांव निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं। इनके खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करके सरकारी जमीन पर कब्जा करने समेत अन्य आरोपों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ व नगर कोतवाली की संयुक्त टीम ने माफिया की गिरफ्तारी की थी। बीते पांच फरवरी 2022 से यह बहराइच जेल में बंद रहे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बुधवार को माफिया के जेल को बदलने का निर्देश मिला। शासन के निर्देश पर गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे गोपनीय ढंग से माफिया गब्बर सिंह को फिरोजाबाद जेल के लिए रवाना कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर सिर्फ इनके भाई को बुलाकर सूचना दी गई। शिफ्टिंग के दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया को रवाना किया गया। अब माफिया का नया पता फिरोजाबाद जेल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चर्चा में आए थे गब्बर सिंह
27 मार्च 2021 को महराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम था। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री थे। अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री का स्वागत करने का सिलसिला शुरू हुआ तो जिला पंचायत सदस्य गब्बर सिंह भी मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर फोटो शूट करवाई। यही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उस समय गब्बर सिंह का नाम प्रदेश के टॉप 50 अपराधियों में शामिल था। उसी के बाद गब्बर पर शिकंजा कसना शुरू हुआ और अभी कार्रवाई जारी है।
110 करोड़ रुपये की संपत्ति हो चुकी है कुर्क
गब्बर सिंह की 110 करोड़ रुपये की संपत्ति को जिला प्रशासन ने बीते 24 जुलाई को कुर्क की थी। जिसमें 85 करोड़ रुपये का होटल व 25 करोड़ रुपये की मार्केट कुर्क हुई थी। उसके बाद पांच दिसंबर को न्यायालय के आदेश पर दोबारा मूल्यांकन किया गया है।

आदेश का किया गया पालन
शासन से निर्देश मिलने पर जेल में बंद गब्बर सिंह को भारी सुरक्षा के बीच फिरोजाबाद जेल रवाना किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर किसी अन्य को जानकारी नहीं दी जा सकती थी। गब्बर के जाने के दौरान उनके भाई मौजूद रहे। -आनंद शुक्ला, जेलर बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed