{"_id":"66a9597a2cbc252f7c09b0b4","slug":"nepali-youth-dies-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-117782-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में नेपाली युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में नेपाली युवक की मौत
Wed, 31 Jul 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर(बहराइच)। फखरपुर क्षेत्र के बस अड्डा के पास स्थित फर्नीचर की दुकान में काम करने वाले नेपाल के जिला बांके खजुरहा धरौली निवासी इंद्रजीत (38) की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फखरपुर कस्बा के बस अड्डा रोड के पास नेपाल निवासी राजकुमार की फर्नीचर की दुकान है। उसने बताया कि लगभग पांच माह पहले उसके मामा बाथा बहादुर का लड़का नेपाल से उनके पास काम करने आया था। मंगलवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक फखरपुर अभिनव प्रताप सिंह का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।