{"_id":"690cfe337a66ce969c0500a5","slug":"nepali-youth-arrested-with-smack-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-139240-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
Fri, 07 Nov 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
बाबागंज। भारत-नेपाल सीमा पर 59वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट कैलाश चंद रमोला के निर्देशन में एसएसबी और पुलिस ने एक नेपाली युवक को 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
एसएसबी के कमांडेंट ने बताया कि बी समवाय बलईगांव के पार्टी कमांडर सुभाष चंद्र की अगुवाई में जवान बुधवार रात सीमा स्तंभ संख्या 665 के पास गश्त कर रहे थे, तभी संदिग्ध हालत में नेपाल के मैनापोखर निवासी बल बहादुर सरकी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह नेपाल से भारत में स्मैक की तस्करी करने का प्रयास कर रहा था।
जब्त की गई स्मैक और पकड़े गए तस्कर को थाना मोतीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।