फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   nepali smuggler arrested with smack

Bahraich News: स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 18 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
nepali smuggler arrested with smack
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा से सोमवार रात एक तस्कर को दबोचा गया। तस्कर के पार से 29 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी को लेकर सोमवार रात एसएसबी निरीक्षक विपिन कुमार व मोतीपुर थाने के उपनिरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा गश्ती की जा रही थी। मोतीपुर थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि सीमा स्तंभ से 70 मीटर दूर भारतीय सीमा में एक संदिग्ध नेपाली युवक दिखाई दिया। सुरक्षा कर्मियों को देखकर वह भागने लगा, जिसे कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा और तलाशी ली।
विज्ञापन

उसके पास से 29 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों में है। तस्कर की पहचान नेपाल के शीतला बाजार निवासी वीरेन्द्र परिहार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed