फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepalese elephants rise in villages, harvesting crop

गांवों में नेपाली हाथियों का उत्पात, फसल रौंदी

Sun, 01 Mar 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Nepalese elephants rise in villages, harvesting crop
बहराइच के बिछिया में घुसे नेपाली हाथी। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट के जंगल में नेपाली हाथियों का झुंड गेरुआ नदी को पार कर घुस आया है। इन जंगली हाथियों ने एक बीघा गेहूं की फसल को रौंद कर तहस-नहस कर दिया है। वहीं गांव की ओर शनिवार की रात हाथियों ने रुख किया। ग्रामीणों के हांका लगाने पर हाथी वापस जंगल की ओर भाग गए। हाथियों के उत्पात मचाने से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है, साथ ही उनमें दहशत भी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग का इलाका नेपाल से सटा हुआ है। गेरुआ नदी के रास्ते करीब चार दिन पूर्व नेपाली हाथियों का एक झुंड कतर्निया के जंगलों में घुस आया है। चार दिनों से हाथियों का झुंड अलग-अलग स्थानों पर जाकर उत्पात मचा रहा है। हाथियों के झुंड को तीन दिनों से कतर्नियाघाट के मुख्य मार्ग व गिरिजापुरी कॉलोनी के निकट देखा जा रहा था। शनिवार की शाम हाथियों का एक झुंड वनग्राम भवानीपुर के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे गांव के लोगों ने हाथियों की चिंघाड़ सुनी, जिस पर ग्रामीणों ने गोले-पटाखे दागने के साथ ही हांका लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद हाथी जंगल की ओर चले गए। वहीं, जमुनिहा गांव में पहुंचे एक हाथी ने गांव निवासी बेन सिंह की एक बीघा गेहूं की फसल को भी रौंद कर तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाली हाथियों के झुंड की आने की सूचना मिली है। वन विभाग की एक टीम को हाथियों के झुंड पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है। हाथियों के उत्पात को देखते हुए ग्रामीण संभल कर खेतों की ओर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed