फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepal will not tranquilize tiger, remove cameras

नेपाल नहीं करेगा बाघ को ट्रैंकुलाइज, हटाएं कैमरे

Wed, 09 Dec 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Nepal will not tranquilize tiger, remove cameras
बहराइच। एक बाघ कतर्नियाघाट और नेपाल के नागरिकों को बीते माह से निवाला बना रहा है। नेपाल ने बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिए कैमरे लगवाए थे। वन विभाग ने सीमा उल्लंघन का हवाला देकर इसका विरोध किया। गत दिवस सीमा सुरक्षा बल और वन विभाग ने नेपाल सरकार से वार्ता की। इसके बाद नेपाल ने बाघ को ट्रैंकुलाइज करने से मना करते हुए क्षेत्र में लगाए कैमरे हटवा लिए।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में एक बाघ ने अगस्त माह में मां-बेटी समेत चार लोगों को निवाला बनाया था। इसके साथ ही बाघ ने नेपाल के नागरिकों को भी अपना शिकार बनाया। इसे देखते हुए नेपाल बर्दिया जिला प्रशासन व वन विभाग की टीम ने बाघ को ट्रैंकुलाइज करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इसके लिए कतर्नियाघाट जंगल के आसपास के क्षेत्र में बाघ पर नजर रखने के लिए खाता कारीडोर क्षेत्र में कैमरे लगवा दिए थे। इस जानकारी पर डीएफओ यशवंत सिंह ने हफ्ते भर पूर्व भारत-नेपाल सीमा का दौरा किया। जहां पर कतर्नियाघाट जंगल के निकट 200 मीटर के परिक्षेत्र में कैमरा लगाए जाने का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के विरोध पर नेपाल प्रशासन ने कैमरे हटवा लिए। डीएफओ यशवंत सिंह ने बताया कि बाघ को ट्रैंकुलाइज नहीं करने के लिए एसएसबी के साथ नेपाल प्रशासन से वार्ता की गई। साथ ही पशु विशेषज्ञ को वार्ता के लिए भेजा गया। वार्ता के दौरान नेपाल प्रशासन ने बाघ को ट्रैंकुलाइज न करने की बात कही है। इससे वन विभाग ने राहत की सांस ली।

टीम ने की वार्ता, हटवा दिए सभी कैमरे
नेपाल प्रशासन ने बाघ पर नजर रखने के लिए जगह-जगह कैमरे लगाए थे। ट्रैंकुलाइज करने के लिए बाघ पर नजर रख रहे थे। इसके लिए डॉ. सर्वेश राय को विशेषज्ञ बनाकर भेजा गया। वार्ता के बाद प्रशासन ने नेपाल क्षेत्र में लगे सभी कैमरे को हटा दिया है। अब वन्यजीव क्षेत्र में आ जाकर विचरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed