फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepal built 19 new security posts on the Indian border

Bahraich News: भारतीय सीमा पर नेपाल ने बनाई 19 नई सुरक्षा चौकियां

Fri, 05 May 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 05 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Nepal built 19 new security posts on the Indian border
नेपाल में चौकी पर तैनात फोर्स का जवान। -संवाद
रूपईडीहा (बहराइच)। नेपाल ने भारत से जुड़ी सीमा में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने व तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए 19 नई सुरक्षा चौकियां बनाई हैं। इन पर नेपाली सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। नेपाल ने यह कदम भारतीय सीमा पर बढ़ती मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए उठाया है। भारत ने पहले से ही नेपाल सीमा पर एसएसबी की 26 यूनिटें तैनात कर रखी हैं। पड़ोसी देश नेेपाल के बर्दिया जिले से जुड़ी बहराइच की 83 किलोमीटर लंबी नेपाल-भारत सीमा पर पांच एपीएफ चौकी सहित 19 सुरक्षा चौकियां बनाई गईं हैं। सशस्त्र पुलिस बल 31 नंबर बटालियन गुलेरिया के तहत मानपुरतापारा, धनुरा, टेपरी, छोटा दानफे और शंकरपुर में सीमा निरीक्षण चौकी (बीओपी) स्थापित कर वहां सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गुलेरिया में सशस्त्र बलों के तहत 13 बीओपी, एक एफओपी, एक तत्काल प्रतिक्रिया पोस्ट और एक सुरक्षा आधार शिविर हैं। मुख्य जिला अधिकारी नारायण प्रसाद रिसाल ने बताया कि प्रत्येक चौकी पर 20 से 25 सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात हैं। भारतीय सीमा का 80 प्रतिशत भाग घने जंगलों से घिरा है। बर्दिया से लगी भारतीय सीमा पर एसएसबी की 26 यूनिटें तैनात हैं।
विज्ञापन

नेपाल में बर्दिया जिले के सशस्त्र पुलिस अधीक्षक हरक बहादुर शाही ने बताया कि सीमा पर सभी बीओपी बनने के बाद सीमा सुरक्षा, आपराधिक गतिविधियां, तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार व हथियार जैसे अपराध पूरी तरह बंद हो जाएंगे। भारत-नेपाल सीमा पर आपराधिक गतिविधियों को रोकने व तस्करी पर लगाम लगाने के लिए नेपाली क्षेत्र में आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) चौकियां बनाने का कार्य वर्तमान में प्राथमिकता पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed