{"_id":"58123a084f1c1b057fbc3c36","slug":"nepal-border-on-high-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर नेपाल के रास्ते राष्ट्रविरोधी तत्वों की घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर सीमा पर अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस के साथ एसएसबी सघन चौकसी बरत रही है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।
प्रकाश पर्व की खुशियों को पर दहशतगर्दों द्वारा ग्रहण लगाने संबंधी आशंका के मद्देनजर उच्चाधिकारियों ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में सघन चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद नेपाल से सटे मोतीपुर, रुपईडीहा, सुजौली, मुर्तिहा, व नवाबगंज थानाें के थानाध्यक्षों को सजग किया गया है। एसएसबी के जवान भी नेपाल आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
खुली सीमा व नाकों पर रात में गश्त बढ़ा दी गई है। रुपईडीहा आउट पोस्ट के सहायक सेनानायक जगजीत बहादुर जगवार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। नोमेंस लैंड पर भी जवान गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीमा पर आवागमन करने वालों की जांच में डाग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। एसपी सालिक राम वर्मा ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, सिनेमा घर व होटलों की तलाशी का अभियान चल रहा है। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।