{"_id":"600dac488ebc3e30d103607e","slug":"nepal-border-alert-on-republic-day-bahraich-news-lko561532476","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट
विज्ञापन
बहराइच। भारत-नेपाल की रूपईडीहा सीमा पर गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा के इंतजाम और भी पुख्ता कर दिए गए हैं। जंगल के रास्तों पर गश्त बढ़ा दी गई है। 24 घंटे कड़ी निगरानी की जा रही है। बॉर्डर से आने-जाने वाले सभी लोगों का पहचान पत्र चेक किया जा रहा है।
गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिससे बॉर्डर पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है। आने-जाने वाले सभी लोगों की निगरानी की जा रही है।
सुरक्षा को लेकर सीमा पर कई चौकियां स्थापित हैं। इंडो नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर एसएसबी ने रुपईडीहा, निबिया, मनवरिया, मुंशीपुरवा, पचपकरी, रंजीत बोझा समेत अन्य सीमा पर गश्त बढ़ा दी है। जंगल की ओर से जाने वाले हर रास्ते पर जवान गश्त करने के साथ ही नजर बनाए हुए हैं। कोविड-19 के चलते बीते कई महीने से दोनों देशों के बीच बॉर्डर सील है। सशस्त्र सीमा बल के जवान रुपईडीहा बीओपी से आवागमन करने वालों तलाशी लेने के साथ ही उनकी आईडी चेक करने के बाद ही आवागमन करने दे रहे हैं।