{"_id":"579f793b4f1c1bcc222b911c","slug":"nepal-armed-police-began-checking-on-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सशस्त्र पुलिस ने सीमा पर शुरू की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सशस्त्र पुलिस ने सीमा पर शुरू की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर चाैकसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी की तर्ज पर नेपाल सशस्त्र पुलिस ने चेकिंग शुरू की है। सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। बांके जिले के एसपी ने कहा कि मादक द्रव्य तस्करी और विस्फोटक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश के लिए कदम उठाया गया है।
भारत सरकार से समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती अपराध पर शिकंजा कसा जाएगा। सघन तलाशी अभियान के लिए दो डॉग स्क्वायड दस्ते जमुनहा पुलिस चौकी नेपाल में तैनात किये गये हैं। भारत-नेपाल सीमा पर देशविरोधी तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए अभी तक भारत की ओर से सघन तलाशी अभियान चलता था।
नेपाल में महज औपचारिकता ही थी। लेकिन अरसे से सीमा पर बढ़ रहे मादक द्रव्य तस्करी और विस्फोटक पदार्थों की आवाजाही पर अंकुश के लिए अब नेपाल सुरक्षा तंत्र ने सीमा की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है। भारतीय क्षेत्र में एसएसबी की तर्ज पर हो रही चेकिंग की शुरुआत नेपाल में सोमवार से हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक बांके टेक प्रसाद राई ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर बहराइच जिले से सटी नेपाल की 11 पुलिस चौकियां सीमा पर स्थापित हैं। इन सभी चौकियों पर दो-दो प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड दस्ते, मेटल डिटेक्टर व अन्य अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किये गये हैं।
एसपी की मौजूदगी में रुपईडीहा से सटे जमुनहा पुलिस चौकी पर तैनात किये गये प्रशिक्षित डॉग जमुना और गोसी ने यात्रियों के बैगों को खंगाला। हैंडलर बासुदेव शिवेदी समेत पुलिस बल के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।