फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nanpara's accountant seen in dress

ड्रेस में नजर आए नानपारा के लेखपाल

Tue, 08 Sep 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nanpara's accountant seen in dress
नानपारा में ड्रेस कोड लागू होने के बाद ड्रेस में लेखपाल व अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। नानपारा के उपजिलाधिकारी ने तहसील के लेखपालों के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। इसके तहत मंगलवार को तहसील के सभी लेखपाल ड्रेस में नजर आए। सभी लेखपालों की आईडी भी बन गई है। अब यह लेखपाल गांव से लेकर तहसील तक में ड्रेस में ही नजर आएंगे। लेखपालों के लिए ड्रेस कोड लागू करने वाली नानपारा प्रदेश की पहली तहसील है। एसडीएम ने ग्रामीणों की सहूलियत को देखते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

नानपारा तहसील के लेखपाल अब रंग-बिरंगे कपड़े में मुख्यालय नहीं आएंगे न ही गांव में भूमि समेत अन्य मामले निपटाने जाएंगे। नानपारा के उपजिलाधिकारी आईएएस सूरज पटेल ने तहसील के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अनूठी पहल की है। उपजिलाधिकारी ने चार दिन पूर्व तहसील क्षेत्र में तैनात 61 लेखपालों के लिए ड्रेस कोड लागू की थी। इसके साथ ही इस पर अमल के लिए मंगलवार का दिन निर्धारित किया था। आदेश के तहत मंगलवार को सभी लेखपाल ड्रेस में तहसील पहुंचे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को ड्रेस में ही तहसील आने और गांव जाने के लिए शपथ दिलाई। अब यहां के सभी लेखपाल हल्की नीली कलर की शर्ट, काले रंग की पैंट और काले रंग के जूते में दिखेंगे। इसी के साथ ही इनका आईडी कार्ड बनवाया जाएगा। जिन पर हल्का नंबर भी अंकित होगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ड्रेस कोड लागू होने से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र के लेखपालों को जानने व समस्याओं से अवगत कराने में किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उपजिलाधिकारी के मुताबिक लेखपालों के लिए ड्रेस कोड लागू करने में नानपारा प्रदेश की पहली तहसील बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
लेखपालों को अपने क्षेत्र में ड्रेस पहनना अनिवार्य है। इसके साथ ही तहसील मुख्यालय परिसर में भी बिना ड्रेस के लेखपालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगर किसी ने नियम तोड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी। - सूरज पटेल, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed