{"_id":"68127d1f3fd5f109bf0ca790","slug":"naitik-srivastava-topped-the-district-in-12th-and-devansh-topped-the-district-in-10th-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129846-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 12वीं में नैतिक श्रीवास्तव और 10वीं में देवांश ने किया जिला टाॅप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 12वीं में नैतिक श्रीवास्तव और 10वीं में देवांश ने किया जिला टाॅप
Thu, 01 May 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 01 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
नानपारा में बुधवार को आईसीएसई इंटरमीडिएट का परिणाम आने के बाद सेंट पीटर इंटर कालेज के नैतिक श्र
बहराइच। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड का रिजल्ट बुधवार को घोषित होगया। नानपारा के सेंट पीटर इंटर कॉलेज के छात्र नैतिक श्रीवास्तव ने 12 वीं में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं, 10 वीं में शहर स्थित बैरोज ब्लू वेल्स इंटर कॉलेज के छात्र देवांश वर्मा 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बने। टॉपरों को विद्यालय प्रबंधन व उनके माता-पिता ने मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर सेवेंथ डे एडवेंटिस स्कूल के शिवांश सरन सिंह रहे। शिवांश को 96.5 प्रतिशत अंक मिला। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सेवेंथ डे स्कूल की हेरा नूर व बेरोज ब्लू वेल्स इंटर कॉलेज की लारैबा सगीर रहीं। दोनों को 95 प्रतिशत अंक मिले। 94.75 प्रतिशत अंक के साथ सेंट पीटर इंटर कॉलेज नानपारा के छात्र शाश्वत चौथे और 94 प्रतिशत अंक के साथ सेंट नाॅरबर्ट स्कूल के ईशान यादव पांचवें स्थान पर रहे। 10वीं में 97 प्रतिशत अंक के साथ सेंट नाॅरबर्ट स्कूल की राशि जैन दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सेवेंथ डे एडवेंटिस स्कूल के छात्र सर्वज्ञ मनी वैश्य, सेंट नाॅरबर्ट स्कूल के देवांश वत्स उपाध्याय व हर्ष टेकड़ीवाल रहे। तीनोंं ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। चौथे स्थान पर 95.8 प्रतिशत अंक के साथ बैरोज ब्लू बेल्स स्कूल के प्रशांत श्रीवास्तव व पांचवें स्थान पर 95.6 प्रतिशत अंक के साथ सेंट नाॅरबर्ट स्कूल की नामरा सिद्दीकी रहीं।