फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: बुजुर्ग को मृत दिखाने वाले लेखपाल पर कार्रवाई का निर्देश

Sun, 29 Jan 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 29 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
NA
बहराइच। फखरपुर के ग्राम पहोड़िया निवासी एक बुजुर्ग के जीवित होने पर भी लेखपाल ने उन्हें मृत दिखाकर खतौनी में दूसरे के नाम से वरासत दर्ज कर दी थी। बुजुर्ग ने समाधान दिवस में डीएम को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद खतौनी दुरुस्त करा दी गई। बुजुर्ग को कंबल भी दिया गया। साथ ही डीएम ने लेखपाल पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन


बुजुर्ग जुम्मन ने 21 जनवरी को समाधान दिवस में डीएम डाॅ. दिनेश चंंद्र से शिकायत की थी। डीएम ने नायब तहसीलदार, तेजवापुर से जांच कराने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान नायब तहसीलदार ने पाया कि लेखपाल ने जुम्मन को मृत दिखाकर जुम्मन निवासी महसी के वारिसान का नाम खतौनी में दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने तहसीलदार, महसी को खतौनी में फिर पहोड़िया निवासी जुम्मन का नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद खतौनी दुरुस्त करा दी गई। डीएम ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देते हुए रविवार को जुम्मन को बुलाकर खतौनी उन्हें सौंप दी। साथ ही महसी तहसील प्रशासन को पात्रता के आधार पर सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed