फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: कार और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत, दोस्त गंभीर

Mon, 30 Jan 2023 01:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 30 Jan 2023 01:51 PM IST
विज्ञापन
NA
जरवलरोड(बहराइच)। थाना क्षेत्र के बहराइच-लखनऊ मार्ग पर रविवार को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक व कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। संजय सेतु पर हुए इस हादसे से कुछ देर के पुल पर यातायात थमा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के चितरिया निवासी अंशु (30) अपने लखनऊ के अलीगंज निवासी दोस्त रवि (29) के साथ अपने घर जा रहे थे। बाइक उनका दोस्त रवि चला रहा था। इसी दौरान जरवलरोड थाना क्षेत्र स्थित संजय सेतु पर एक दूसरे वाहन को ओवर टेक करने के चक्कर में उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक कार के नीचे फंस गई। दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठे अंशु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रवि ने हेलमेट लगा रखा था, जिसके चलते उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को फोन कर घायल को इलाज के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। वहीं यातायात पुलिस दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटवाने में जुटी रही।
विज्ञापन


हादसे में मृत दो छात्रों के शव पहुंचे गांव, मचा कोहराम
बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली के गंगापुर निवासी अजय मौर्य व जयंत गोंडा के नंदिनी नगर स्थित डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई करते थे। शनिवार को दोनों छात्र परीक्षा देने के लिए गोंडा जा रहे थे, इसी दौरान गोंडा मार्ग पर रुदौली के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। दुर्घटना में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को दोनों छात्रों का शव उनके गांव गंगापुर पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed