{"_id":"63d77e1a7be31b1c8820a15d","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-68810-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कड़ी सुरक्षा में रखी गईं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कड़ी सुरक्षा में रखी गईं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं
Mon, 30 Jan 2023 01:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रयोग की जाने वाली उत्तर पुस्तिकाएं जिला मुख्यालय भेज दी गई हैं। सभी उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए नए सिरे से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती तेज कर दी गई है।बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से किया जा रहा है। परीक्षा के आयोजन की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। बोर्ड परीक्षा में प्रयोग की जाने वाली उत्तर पुस्तिकाएं भी जिला मुख्यालय पर पहुंच गई हैं। जिन्हें राजकीय बालिका इंटर कॉलेेज में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं को स्ट्रांग रूम में बने कक्ष में सुरक्षित रखवा दिया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही पुलिस कर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं। परीक्षा के नजदीक आते ही इन उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती का कार्य भी तेज कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आदेेशों के तहत आधे कक्ष निरीक्षक दूसरे विद्यालय के तैनात करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में कराया जाएगा।