फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: 636 परीक्षार्थियों ने दी उर्दू व भौतिक विज्ञान की परीक्षा

Sat, 28 Jan 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 28 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
NA
बहराइच। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार से स्नातक वर्ग की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का शुभारंभ किया गया। पहले दिन उर्दू व भौतिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कुल 636 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। परीक्षा का नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में अयोजित कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सेेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन शनिवार से दो पॉलियों में शुरू किया गया। प्रथम पाली सुबह दस बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई। जिसमें बीए प्रथम वर्ष की उर्दू व बीएससी तृतीय वर्ष की भौतिक विज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 400 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। जबकि द्वितीय पॉली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की गई। द्वितीय पॉली में भी उर्दू व भौतिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। द्वितीय पॉली की परीक्षा में बीए व बीएससी तृतीय सेमेस्टर के 236 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि परीक्षाएं सीसीटीवी युक्त कमरों में कराई जा रही हैं। इसके साथ ही नकल पर अंकुुश लगाने के लिए परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व सघन तलाशी लेने के साथ ही परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल की ओर से भी सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed