फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: अब बोल व सुन सकेंगे सुनील और मधु

Sat, 28 Jan 2023 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
NA
श्रावस्ती। जन्मजात मूक व बधिर दो बच्चों को आरबीएसके योजना से नया जीवन मिला। इस योजना से दोनों का सफल ऑपरेशन कराया गया। दोनों बच्चे अब बोल व सुन पा रहे हैं।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विभिन्न रोगों से पीड़ित 18 वर्ष तक के बच्चों का नि:शुल्क उपचार कराया जाता है। इसी के तहत जमुनहा ब्लॉक के फतेहपुर बनगई गांव निवासी रामकिशोर के पांच वर्षीय पुत्र सुनील और चार वर्षीय पुत्री मधु जो जन्म से ही मूक व बधिर थे, उनका ऑपरेशन लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हुआ। दोनों बच्चे अब बोल व सुन पा रहे हैं। रामकिशोर ने बताया कि सरकार का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम मेरे परिवार के लिए वरदान साबित हुआ। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों में 37 तरह की बीमारियां, जिनमें कटे होंठ, कटे तालू, टेढ़े पैर, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, जन्मजात बहरापन, मोतियाबिंद इत्यादि का नि:शुल्क इलाज कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed