{"_id":"63d7841c74bc1763ff7dde87","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-67761-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पल-पल रंग बदल रहा मौसम, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पल-पल रंग बदल रहा मौसम, किसान परेशान
Mon, 30 Jan 2023 02:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज विगत तीन दिनों से पल पल रंग बदल रहा है। शनिवार को सुबह घना कोहरा फिर बादलों की लुकाछिपी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान ओलावृष्टि की आशंका को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं दोपहर तक ठंड से बेहाल लोगों को धूप ने कुछ पलों के लिए राहत दिलाई। इसके बाद फिर मौसम का मिजाज बदल गया। जिले में तीन दिन पूर्व हुई रिमझिम बूंदाबांदी के बाद लोगों में मौसम सामान्य होने की उम्मीद जगी थी। जो ज्यादा देर कायम न रही। शुक्रवार से पल पल रंग बदल रहे मौसम ने किसानों के माथे पर बल ला दिया। देर शाम शुरू हुआ घने कोहरे का दौर सुबह करीब 11 बजे तक जारी रहा। इसके बाद छाई बदली देख लोग बरसात की संभावनाओं को लेकर आशंकित नजर आए। इसके बाद शुरू हुआ बादलों के लुकाछिपी का खेल दोपहर बाद तक जारी रहा। करीब तीन बजे सामान्य हुए मौसम व खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाया। वहीं शाम होते ही एक बार फिर बदली छा जाने व पछुआ हवाओं के कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम के मिजाज में आ रहे इस बदलाव को देख किसान ओलावृष्टि की संभावना को लेकर आशंकित नजर आ रहे हैं। किसानों का मानना है कि अब जब ज्यादातर फसलें पुष्पावस्था में हैं। वहीं सरसों में फली तो आम में कूचे आ चुके हैं। ऐसे में यदि ओलावृष्टि हुई तो फसलों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन