{"_id":"63d417f4dda6795b75222f6d","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-66974-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: छह पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: छह पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक
Fri, 27 Jan 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पुलिस सेवा में रहकर देश की सुरक्षा में बेहतर योगदान देने वाले जिले के छह पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सीओ, कैसरगंज कमलेश कुमार, मुख्य आरक्षी रामनिवास व मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार राव (मरणोपरांत) की पत्नी को गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। मुख्य आरक्षी अफजल खां, विनय प्रताप सिंह व मुख्य आरक्षी जय प्रकाश यादव को गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।
पुलिस परेड की शानदार कमांड करने पर परेड के प्रथम कमांडर सीओ पयागपुर आनंद कुमार राय, द्वितीय कमांडर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव व तृतीय कमांडर उपनिरीक्षक रमाकान्त यादव, प्रथम टोली कमांडर उपनिरीक्षक शैलेनंद्र यादव, द्वितीय टोली के उपनिरीक्षक हेमंत सिंह, तृतीय टोली के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, चौथी टोली की महिला उपनिरीक्षक गीता यादव, पांचवीं टोली की महिला उपनिरीक्षक निर्मला यादव, छठी टोली के उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह, सातवीं टोली के उपनिरीक्षक गगन कुमार दीक्षित व आठवीं टोली के कमांडर उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने थाना क्षेत्र में बेहतर कार्य करने व अपराधियों पर नकेल कसने पर कोतवाली देहात के पूर्व प्रभारी सत्येंद्र बहादुर सिंह, दरगाह थाना प्रभारी रामदवन मौर्य, सर्विलांस प्रभारी अनुज त्रिपाठी, कैसरगंज थाना प्रभारी दद्दन सिंह, अपराध निरीक्षक संतोष कुमार यादव, अपराध शाखा के निखिल श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रसाद, मुर्तिहा प्रभारी शशि कुमार राणा, थाना रुपईडीहा के उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय आदि को डीएम व एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की सराहना की। वहीं जिला विशेष शासकीय अधिवक्ता संत प्रताप सिंह को भी उनके बेहतर योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेहतर उद्घोष के लिए डीएम ने आरक्षी प्रशांत पाण्डेय व परेड कमांडर्स को 21-21 सौ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।