{"_id":"63d41a11c536910a49555e76","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-66634-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 116 हृदय रोगियों की हुई जांच, मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 116 हृदय रोगियों की हुई जांच, मिला उपचार
Sat, 28 Jan 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भिनगा में शुक्रवार को हृदय रोगियों के लिए जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर अमर उजाला, चरक हॉस्पिटल, लखनऊ व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में लगा। इस दौरान 116 मरीजों की जांच व उपचार किया गया। इनमें 30 मरीजों की ईसीजी भी हुई। 12 गंभीर मरीजों को सलाह भी दी गई। श्रावस्ती में चिकित्सा सुविधाओं की काफी कमी है। यहां हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है। इस दिक्कत को देखते हुए रेडक्राॅस सोसाइटी की पहल पर अमर उजाला व चरक हॉस्पिटल ने भी साथ दिया। नतीजतन शुक्रवार को सीएचसी, भिनगा में मेगा हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीडीओ अनुभव सिंह ने किया। सीएमओ डाॅ. एसी तिवारी, एसीएमओ डाॅ. मुकेश मातनहेलिया व डाॅ. उदयनाथ के साथ जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. संत प्रकाश भी मौजूद रहे। इस मौके पर चरक हॉस्पिटल, लखनऊ से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव पांडे (डीएम कार्डियोलॉजी) ने 116 मरीजों का इलाज किया। तीस मरीजों की ईसीजी भी हुई। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि यहां के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ देने के लिए शिविर लगाया गया। इस मौके पर चरक हॉस्पिटल की ओर से डाॅ. शिव गुप्ता, नर्सिंग स्टाफ में प्रीति चौधरी, शतेंद्र कुमार कनौजिया व मैनेजर विपिन सिंह के साथ सीएचसी अधीक्षक डाॅ. राहुल यादव व सोसायटी के कोषाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन