{"_id":"63d42666004490218b189647","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-66599-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बच्चों ने वन्यजीव संरक्षण के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बच्चों ने वन्यजीव संरक्षण के लिए किया जागरूक
Sat, 28 Jan 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Jan 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीपुर(बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में वन्यजीवों की सुरक्षा व संरक्षा के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत छात्र-छात्राओं ने चेहरों पर वन्यजीवों की कलाकृति पेंट करवाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से नुक्कड़ नाटक व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
जिले के कर्तनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के गिरिजापुरी में वन्य जीव सुरक्षा थीम पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बर्दिया से छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज के प्राचार्य योगेश दूबे और कतर्नियाघाट के एसडीओ रमेश चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रैली विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए स्कूल पहुंच कर समाप्त हुई। विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने चेहरे पर तेंदुआ व बाघ की पेटिंग करवाकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान कार्यक्रम में बिछिया, आम्बा, फकीरपुरी, बर्दिया आदि के ग्रामीण मौजूद रहे। सभी को मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार नायर, एसएसबी के उप कमांडेंट कमलेश कुमार, रेंजर ताराशंकर यादव, नवरोज, पावेल घोष आदि मौजद रहे।