फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: बारिश, धूप और अब कोहरा

Fri, 27 Jan 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 27 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
NA
बहराइच। तराई में बीते तीन दिनों से मौसम लगातार तेवर बदल रहा है। बुधवार रात जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई तो बृहस्पतिवार को दिन भर मौसम साफ रहा। शुक्रवार सुबह पूरी तराई भीषण कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। शुक्रवार सुबह लगभग 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 22 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।साल के शुरुआती दिनों में पड़ी भीषण ठंड के बाद मकर संक्रांति से राहत मिलनी शुरू हो गई थी। लगातार सूर्यदेव के दर्शन हो रहे थे और दिन के समय में लोग हाफ जैकेट में नजर आने लगे थे। इधर, बीते दो दिनों में मौसम ने फिर रंग बदला और ठंड फिर बढ़ गई। शुक्रवार भोर से ही पूरी तराई घने कोहरे के चपेट में रही। इस वजह से सुबह सड़कों टहलने वालों की भीड़ नजर नहीं आई। जो लोग निकले भी तो फुल जैकेट, टोपी व जूता-मोजा पहनकर। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 तो वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही ने बताया कि तापमान में आई गिरावट गेहूं के लिए फायदेमंद होगी। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी गेहूं के पौधे का उतना विकास होगा। हालांकि, लगातार हो रही बदली आलू के लिए खतरनाक हो सकती है। लगातार बदली होने पर आलू की फसल में झुलसा रोग लग सकता है। किसानों को फसल की जांच करते रहना चाहिए और बचाव के लिए दवा का छिड़काव कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed