फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: बसंत पंचमी पर्व पर चलेगी 54 अतिरिक्त बसें

Tue, 24 Jan 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
NA
बहराइच। वसंत पंचमी के मौके पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने 54 अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की है। एआरएम को पत्र जारी कर रोडवेज बस अड्डे पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

निगम प्रशासन की ओर से जनवरी में प्रत्येक नहान पर्व पर अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की है। अब वसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी को पड़ रहा है। ऐसे में निगम प्रशासन ने देवीपाटन मंडल के तीन जिलों के रोडवेज बस अड्डों से अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय है। देवीपाटन मंडल के आरएम अंकुर विकास ने जिले के एआरएम को एक पत्र जारी कर वसंत पंचमी के मौके पर 54 अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। ऐसा होने पर श्रद्धालुओं को प्रयागराज व अयोध्या जाने में दिक्कत नहीं होगी। एआरएम ने रोडवेज बस अड्डे पर तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि जिला मुख्यालय के रोडवेज बस अड्डे से मौजूदा समय करीब 80 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। नहान पर्वों पर बसें कम पड़ जाती हैं, इसलिए रुपईडीहा से पांच, नानपारा से तीन, पयागपुर से चार व मिहींपुरवा से दो और जिला मुख्यालय से 40 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। आरएम विकास ने बताया कि श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए निगम मुख्यालय की ओर से अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed