फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   murder

ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

Fri, 15 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
murder
बिछिया (बहराइच)। रामपुर रेतिया गांव निवासी एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांच दिन से लापता ग्रामीण का शव सुजौली थाना क्षेत्र के जंगल से सटे धौरहरा क्षेत्र में मिला है। जमीन के विवाद के वारदात होने की बात सामने आ रही है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत रामपुर रेतिया गांव निवासी कपूरचंद निषाद (45) पुत्र बाबूराम 10 नवंबर की शाम को खेत से धान के बोझ लाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। हालांकि गांव के ही दो लोगों के साथ उसके देखे जाने की जानकारी परिवार के लोगों को हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुजौली थाना क्षेत्र के जंगल से सटे धौरहरा क्षेत्र के संपतपुरवा गांव के निकट बह रहे नाले की जलकुंभी में कुछ लोगों ने एक शव देखा। जिसकी सूचना आसपास के गांवों में दी गई। जिसके बाद कपूरचंद की पत्नी सुमंत्री देवी और उसका बेटा धन्नू मौके पर पहुंच गए। दोनों ने शव की पहचान की। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजौली के प्रभारी निरीक्षक रामजी सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीण का शव लखीमपुर जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में पड़ता है। ऐसे में वहां की पुलिस को सूचना दी गई है। मृतक की पत्नी और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसमें जमीन विवाद में दो लोगों के नाम सामने आए हैं। घटना के बारे में धौरहरा थाने की पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed