फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   mukesh fight election to the SP at the Payagpur

पयागपुर में सपा के मुकेश लड़ेंगे चुनाव

Mon, 13 Feb 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 13 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
mukesh fight election to the SP at the Payagpur
बैठक करते सपार्ई - फोटो : अमर उजाला
पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में उहापोह की स्थिति खत्म हो गई है। नामांकन वापसी के साथ ही सपा ने चुनाव संचालन समीक्षा के दौरान मुकेश के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। इस दौरान पयागपुर क्षेत्र के कद्दावर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन


पयागपुर सीट पर कांग्रेस ने भगतराम मिश्रा को उम्मीदवार बनाया था। यहीं से सपा के टिकट पर विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने पाचा भर दिया था, जिससे यहां उहापोह की स्थिति बन गई थी। गठबंधन को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। लेकिन सोमवार को नाम वापसी के साथ तस्वीर साफ हो गई।
विज्ञापन


बाईपास स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायन यादव ने चुनाव संचालन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुकेश पयागपुर से सपा के उम्मीदवार हैं। हालांकि गठबंधन के मामले पर जिलाध्यक्ष किनारा कस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पयागपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा शुक्ल ने अपने कई समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ प्रधान संघ विशेश्वरगंज अध्यक्ष अनूप शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, शिवकुमार, राजेश शुक्ला, ओमप्रकाश हालदार, कई ग्राम प्रधान और बीडीसी भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुकेश ने कहा कि वे विकास के बल पर चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed